फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: एक और मरीज की मौत, 45 नए संक्रमित और मिले

Tue, 20 Oct 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में एक और कोरोना मरीज ने दम तोड़ दिया। कमला नगर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग हृदय रोग से भी ग्रस्त थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। सोमवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जिले में अब संक्रमित मृतकों की संख्या 137 हो गई है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि 45 नए मरीज और मिले हैं। कुल मरीजों का आंकड़ा 6778 पहुंच पहुंच गया है। इनमें 6162 मरीज ठीक हो गए हैं। 479 मरीजों का उपचार चल रहा है। राहत की बात यह है कि नए मरीजों की संख्या में कमी आई है। सोमवार तक 2.39 लाख से अधिक लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की दर 90.91 फीसद है, जबकि संक्रमित होने की दर 2.83% है। प्रति 100 संक्रमित मरीजों में दो मरीजों की मृत्यु हो रही है। 


मंडलायुक्त अनिल कुमार, उनके पुत्र, वाहन चालक समेत 12 लोगों की रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव आई है। मंडलायुक्त और उनके पुत्र के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बेटी व पत्नी की रिपोर्ट भी नेगेटिव है। 25 अक्तूबर तक सभी क्वारंटीन रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें