फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसएससी सीजीएल के लिए एक और मौका, पुनर्परीक्षा 14 को

Tue, 07 Oct 2025 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) 2025 टियर-1 की पुनर्परीक्षा 14 अक्तूबर को होगी। 12 से 26 सितंबर के बीच तकनीकी या अन्य कारणों से जिन उम्मीदवारों की परीक्षा नहीं हो पाई थी, उन्हें आयोग ने मौका दिया है। इसके एडमिट कार्ड 9 अक्तूबर को जारी होंगे। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों का पेपर दोबारा आयोजित होगा, वे अपने लॉगइन आईडी के माध्यम से जांच सकते हैं कि उनकी परीक्षा री-शेड्यूल की गई है या नहीं।
विज्ञापन



पुनर्परीक्षा में अभ्यर्थियों से कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 200 नंबर का पेपर होगा। अवधि 1 घंटे रहेगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। एसएससी सीजीएल की तैयारी कराने वाले गौरव सिकरवार ने बताया कि एसएससी में पैटर्न की प्रायिकता (प्रोबेबिलिटी) का कोई खासा अनुमान नहीं होता है। समय कम है ऐसे में कुछ नया याद करने से अच्छा रिवीजन पर ध्यान दें। पिछले 5 साल के पेपर सॉल्व करें। जो प्रश्न न आए उसमें तुक्का न लगाएं बल्कि छोड़ दें। करंट अफेयर्स में पिछले महीने के प्रश्नों को जरूर देखें। पेपर सॉल्विंग में मॉक टेस्ट के जरिये प्रैक्टिस करते रहें।


विषय प्रश्नों की संख्या अंक

जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग- 25 50
सामान्य जागरूकता-
25 50
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (गणित)-25 50
अंग्रेजी भाषा- 25 50

वेबसाइट जरूर देखें

आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले उम्मीदवार सिटी स्लिप में दी गई परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी ध्यान से जांच लें। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें