फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: धर्मांतरण मामले में एक और गिरफ्तारी, रोहतक की युवती कराई मुक्त; फिरोजाबाद का रहमान दबोचा

Mon, 21 Jul 2025 02:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

धर्मांतरण मामले की जड़ें खोद रही पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में एक और गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन
आगरा धर्मांतरण केस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्म परिवर्तन के मामले एक और गिरफ्तारी की गई है। मूल रूप से फिरोजाबाद के रहने वाले अब्दुल रहमान को दिल्ली के मुस्तफाबाद से गिरफ्तार किया गया है। इसके घर से रोहतक की एक युवती भी बरामद की गई। युवती की रोहतक थाने में गुमशुदगी दर्ज है। इस पर पुलिस पड़ताल में लगी है। 
विज्ञापन


अब्दुल रहमान ने वर्ष 1990 में अपना धर्म परिवर्तन किया था। उसका असली नाम महेंद्र पाल जादौन है। इसके बाद वह दिल्ली जाकर मजदूरी करने लगा। यहीं पर वह कलीम सिद्दीकी के संपर्क में आया। कलीम सिद्दीकी वर्तमान में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। उसे यूपी एटीएस में गिरफ्तार किया था। कोर्ट से उसे सजा हो चुकी है। कलीम सिद्दीकी बड़े स्तर पर धर्म परिवर्तन का नेटवर्क चला रहा था। 

अब्दुल रहमान को उसने जिम्मेदारी दी हुई थी। आरोपी के घर से बड़ी मात्रा में धार्मिक पुस्तकों के साथ धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित करने वाली पुस्तक भी बरामद की गई हैं। पुलिस उसे आगरा लेकर आ रही है। इसके बाद पूछताछ की जाएगी। वहीं गोवा की रहने वाली आयशा से भी अब्दुल रहमान का संपर्क सामने आया है। वही उसकी फंडिंग दिलाता था। पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर पूरे खुलासे में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें