फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिट्टी भरे ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत- बाइक सवार की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
कासगंज के पटियाली में सड़क हादसे में मृतक के परिजन विलाप करते। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज/पटियाली। बदायूं-मैनपुरी हाइवे पर पटियाली क्षेत्र के गूदरागंज पर गिट्टी भरे ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया और ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

हादसे में मौत का शिकार साहिल(18) पुत्र इरफान निवासी अलीगंज हुआ। वह पटियाली से बाइक पर सवार होकर अलीगंज जा रहा था। जब वह गूदरागंज पहुंचा तो एक तेज गति से आ रहे गिट्टी भरे ट्रक की चपेट में बाइक सवार साहिल आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया था, इसी प्रयास में ट्रक भी पलट गया। हादसे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। उसकी शिनाख्त होने पर हादसे की सूचना उसके परिजनों को दी गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सड़क हादसे में तीन घायल
कासगंज। कासगंज-अलीगढ़ मार्ग पर काली माता मंदिर के समीप दो बाइकें आपस में टकरा गईं। इसमें एक बाइक पर सवार देवेंद्र(20) पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी नदरई एवं दूसरी बाइक पर सवार राजवीर(21) पुत्र खेमकरन तथा वेद(22) पुत्र किशन प्रसाद निवासी नगला भंडारी ढोलना घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें