फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किसान के खाते से एक लाख रुपये निकल गए

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली। थाना क्षेत्र के गांव खेरिया में साइबर ठगों ने आलू किसान के खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। ठगों ने रालोद नेता का मोबाइल नंबर हैक कर उसी के व्हाट्सएप से किसान को शादी के निमंत्रण का लिंक भेजा। जैसे ही किसान ने लिंक खोला, उसका मोबाइल हैक हो गया। पीड़ित ने बताया कि उसने इसकी तहरीर थाना खंदौली में दी। चार दिन से थाने और साइबर सेल के चक्कर काटने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

खंदौली थाना क्षेत्र के खेरिया गांव निवासी चौधरी दिगंबर सिंह ने बताया कि वह आलू किसान हैं। 20 अक्तूबर को उन्हें एक रालोद नेता के मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर शादी का निमंत्रण वाला लिंक आया। भरोसे में आकर उन्होंने जैसे ही लिंक खोला, उनका मोबाइल हैक हो गया। 22 अक्तूबर को एक अज्ञात महिला ने फोन कर उन पर रुपये चोरी का आरोप लगाया और केस कराने की धमकी दी। इसके बाद महिला के कॉल रिसीव करते ही उनके खाते से दस अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल एक लाख रुपये निकल गए। जब मोबाइल पर पैसे कटने के मैसेज आए, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल खाता ब्लॉक कराया और थाना खंदौली में तहरीर दी।



किसान का आरोप है कि थाने से उसे साइबर सेल भेज दिया गया, लेकिन थाने और साइबर सेल में कोई सुनवाई नहीं हुई। चार दिन से वह दोनों जगहों के चक्कर काट रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बढ़ते साइबर अपराधों के बावजूद पुलिस गंभीर नहीं है, जिससे ठग बेखौफ हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें