फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। मोहल्ला मिश्राना निवासी युवक से नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो उसे टकराया जाने लगा। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिश्राना निवासी श्रीकृष्ण ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात जनपद फिरोजाबाद गांव बेदीपुर निवासी कौशलेंद्र के साथ हुई थी। बातचीत के दौरान कौशलेंद्र ने कहा कि वह उनके पुत्र की नौकरी रोडवेज में संविदा पर परिचालक के पद पर लगवा देगा। इसके लिए एक लाख रुपये की मांग की। उनके द्वारा पुत्र की नौकरी के लिए एक लाख रुपये दे दिए गए, लेकिन समय बीतता गया लेकिन पुत्र की नौकरी नहीं लगी। ठगी की जानकारी होने के बाद उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो टरकाया जाने लगा। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें