आगरा में पंचकुइयां, अशोक नगर, गोकुलपुरा, बाड़ा चरन सिंह, बल्का बस्ती, जयपुर हाउस, राजनगर, लोहामंडी क्षेत्र के एक लाख लोगों को सीवर की समस्या से पांच दिन तक और जूझना होगा। दरअसल, बिचपुरी में 40 एमएलडी एसटीपी की मेन राइजिंग फटने के बाद मरम्मत का काम चल रहा है, जिसमें पांच दिन का समय और लग सकता है।
पंचकुइयां चौराहे पर लगातार चौथे दिन सीवर उफनने के कारण मंगलवार को भी चौराहे पर गंदा बदबूदार पानी भरा रहा। वहीं पंचकुइयां के बाद जयपुर हाउस, राजनगर, बल्का बस्ती, लोहामंडी, मारुति इस्टेट, प्रेम नगर क्षेत्र में भी सीवर उफनाने की शिकायतें बढ़ गईं हैं। पंपिंग न होने के कारण सीवर मैनहोल के जरिए उफना रहा है। कई जगह क्षेत्रीय लोगों ने मैनहोल को नालियों से जोड़ दिया, ताकि सड़क पर गंदा पानी न भरे।
व्यवस्था में सेंध: उड़नदस्तों की जानकारी लीक कर रहे रोडवेज के परिचालक, पैसे लेकर कराई बेटिकट यात्रा
लगातार काम कर रही है टीम
उनकी टीम लगातार काम कर रही है। पुरानी पाइपलाइन प्रेशर को नहीं झेल पाई, जिस वजह से फट गई। अब वहां नया पाइप लगाने का काम किया जा रहा है। मेन राइजिंग होने के कारण सावधानी से काम किया जा रहा है। पांच दिन का समय इसमें और लग सकता है, हालांकि हमारा प्रयास इससे पहले ही काम खत्म करने का है।
- अनिल कुमार वर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर, वीए टेक वबाग