फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 80 संक्रमित मिले

विज्ञापन
कोटला रोड स्थित नगला करन सिंह पर लोगों की कोरोना की जांच करती स्वास्थ विभाग की टीम - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना से शनिवार को टूंडला के एटा रोड निवासी युवक की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। अब जिले में कोरोना से मृतकों की संख्या 76 हो गई है। वहीं शनिवार को पुलिसकर्मी दंपती समेत 80 नए कोरोना संक्रमित मिले। हालांकि कोरोना कर्फ्यू के कारण एंटीजन किट से जांचें नहीं होने के कारण संक्रमितों की संख्या कम रही। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5668 हो गई है। जिले में सक्रिय केस 947 हैं।
विज्ञापन

टूंडला के एटा रोड निवासी युवक की विगत दिनों तबियत खराब हो गई थी। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर परिजनों ने युवक को सैफई के पीजीआई में भर्ती करा दिया। शनिवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। इधर, दबरई एसएसपी दफ्तर में तैनात हेड कांस्टेबल और उसकी पुलिसकर्मी पत्नी शनिवार को कोरोना संक्रमित मिले।
सीएचसी टूंडला और सिरसागंज पर तैनात दो कर्मचारी कोरोना की दोनों डोज लगवाने के बाद भी संक्रमित मिले। जज कंपाउंड निवासी न्यायिक अधिकारी की दो बेटियाें की रिपोर्ट में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। विभव नगर, ओम अपार्टमेंट, गणेश नगर, नगला विष्णु, आजाद नगर, जेके नगर, ककरउ कोठी, आर्यनगर, गोमती नगर, देवकी नगर जलेसर रोड, गौरी शंकर स्कूली वाली गली कोटला रोड, हसन चौराहा, नई बस्ती में कोरोना के नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूंडला, सिरसागंज समेत जसराना में भी कोरोना संक्रमित केस मिले। शिकोहाबाद केशंभू नगर, मेहरा कॉलोनी सहित कई इलाकों में कोरोना के नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें