फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण जिले में तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को 227 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को भर्ती करने के लिए संसाधन जुटाना तेज कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने एफएच मेडिकल कॉलेज में एल-टू श्रेणी का कोविड अस्पताल शुरू करने की कवायद तेज कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के खर्चे पर ही यहां मरीजों का इलाज होगा। यहां आज से कोविड मरीजों को भर्ती करने की अनुमति मिल सकती है।
टूंडला के एफएच मेडिकल कॉलेज में फिर से 100 पलंग का कोविड अस्पताल बनाया जाएगा। इस अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग अधिकृत कर रहा है। शनिवार को डीएम और सीएमओ कार्यालय में इसकी प्रक्रिया चलती रही। यहां स्वास्थ्य विभाग मरीज भर्ती करेगा और बाद में शासन स्तर से भुगतान किया जाएगा।
हालांकि अन्य निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों को इलाज कराने पर भुगतान करना पड़ेगा। इधर, सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने शनिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां कोविड मरीजों को भर्ती करने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं रखने के निर्देश दिए गए।
सीएमओ ने बताया कि एफएच मेडिकल कॉलेज को अधिकृत किया जा रहा है। यहां कोरोना मरीज भर्ती किए जाएंगे। इधर, आश्रम पद्धति विद्यालय में बनाया जा रहा कोविड का एल वन श्रेणी का अस्पताल आगामी सप्ताह में शुरू हो जाएगा।
इन अस्पतालों में हो सकते हैं कोविड के मरीज भर्ती
अस्पताल का नाम श्रेणी पलंग क्षमता
सौ शैय्या कोविड अस्पताल (एल टू श्रेणी) 172
सेवार्थ संस्थान ट्रामा सेंटर (एल टू श्रेणी) 40
ओम हॉस्पिटल (एल टू श्रेणी) 21
रवि यूनिटी हॉस्पिटल (एल टू श्रेणी) 40
यह अस्पताल जल्द शुरु हाने की तैयारी में
-----
एफएच मेडिकल कॉलेज (एल टू श्रेणी) 100
आश्रम पद्धति विद्यालय (एल वन श्रेणी) 100
जिला अस्पताल परिसर (एल टू श्रेणी) 70
दूसरी लहर में तैयारियां तेज
फिरोजाबाद। पहली लहर में स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां कम की थी लेकिन विभाग चौकन्ना था। हालांकि दूसरी लहर में विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हालांकि होम आाइसोलेशन में भर्ती मरीजों के प्रति लापरवाही बरती जा रही है। होम आइसोलेट कई मरीज अपने परिजनों की भी कोरोना जांच कराना चाहते हैं लेकिनकई दिनों बाद भी उनके परिजनों की जांच नहीं हो सकी है।