फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर पानी लगाने गए किसान की मौत, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
कासगंज पटियाली में मौत का शिकार सुरेश का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
पटियाली(कासगंज)। क्षेत्र के ग्राम घोसगंज में खेत पर पानी लगाने गए किसान की अचानक मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मौत का कारण ठंड मान रहे हैं। उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी सुरेश (27) पुत्र बांकेलाल बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे खेत पर पानी लगाने के लिए गया। कुछ देर बाद वह घर पर लौट आया। परिजनों का कहना है कि वह ठंड से कांप रहा था और घर आते ही गिर गया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे तभी उसने दमतोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि सुबह जल्दी ठंड में वह पानी लगाने के लिए गया
था, जिसके चलते उसे ठंड लग गई और उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई और न ही परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जानकारी होने पर तहसीलदार तिमराज सिंह ने अपनी टीम गांव में भेजी। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी की।
विज्ञापन

ठंड नहीं मौत का कारण
किसान की मौत होने की जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग की टीम को गांव भेजा गया। टीम के द्वारा जांच पड़ताल की गई। उसकी मौत का कारण ठंड नहीं है। परिजन पोस्टमार्टम कराते तो कारण की जानकारी हो पाती। - तिमराज सिंह, तहसीलदार पटियाली।
विज्ञापन

्र

कासगंज पटियाली में युवक की मौत की जानकारी करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें