विकास खंड गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम सनौड़ी में विद्युत लाइन ठीक करते समय इलैक्ट्रीशियन करंट लग गया।
ग्राम सनौड़ी निवासी बलवीर सिंह (35) इलैक्ट्रीशियन है। वहीं ग्रामीणों की शिकायत पर विद्यत लाइन व अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं का ठीक करता है। वह सोमवार को बीनपुर में किसी ग्रामीण की विद्युत लाइन को ठीक करने के लिए विद्युत पोल पर चढ़ा हुआ था।
तभी विद्युत तार से छू गया और करंट की चपेट में आने से वह विद्युत पोल से नीचे गिर गया। ग्रामीण उसे स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विद्युत विभाग के एसडीओ प्रदीप गुप्ता ने बताया कि किसी विद्युत कर्मी के विद्युत पोल से गिरने की जानकारी उनके पास नहीं है और न ही बलवीर नाम का कोई व्यक्ति विभाग में विद्युत कर्मी नहीं है।