फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में कार चालक की मौत, दो लोग घायल

Sat, 15 Dec 2018 06:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
विज्ञापन
road accident 12
विज्ञापन
मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बाजना कट के पास कार रोककर उतरे तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। मौके पर एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

      
फिरोजाबाद के टूंडला निवासी रोहित कटियार पुत्र भगवान स्वरुप अपने दोस्त संदीप कुमार जैन पुत्र रमाशंकर के साथ कार से दिल्ली के लिए जा रहे थे। कार रोहित कटियार का ड्राइवर टूंडला के हरीपुरा निवासी ब्रजराज (36) पुत्र रविंद्र सिंह चला रहा था। 

एक्सप्रेस-वे पर बाजना कट के पास टॉयलेट करने के लिए इन लोगों ने कार को रोका। कार से उतरे इन तीनों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। मौके पर चालक ब्रजराज की मौत हो गई, जबकि रोहित और संदीप घायल हो गए। 
विज्ञापन


मौके पर पर पहुंची नौहझील पुलिस और एक्सप्रेस-वे कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने परिजनों को सूचित किया।  प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि मृतक के भाई धनराज ने मुकदमा दर्ज कराया है।
 
उधर, एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन-76 के पास कंटेनर में रोडवेज बस पीछे से घुस गई। चालक को झपकी आने से हादसा होना बताया जा रहा है। हादसे में बस चालक राजकुमार पुत्र रामदास निवासी गाजीपुर, बुलंदशहर घायल हो गया। रोडवेज बस आगरा से दिल्ली जा रही थी। बस की सवारियों को दूसरे वाहन से भिजवाया गया। घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें