हादसे में दीपचंद (23) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरा भाई और एक अन्य कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल भेजा। खबर मिली तो परिवारीजन और रिश्तेदार पहुंच गए। उन्होंने हाईवे जाम कर दिया।
जानकारी मिली तो एसीपी सैंया देवेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बात करके समझाने का प्रयास किया। आक्रोशित लोग विधायक को बुलाने और मुआवजे की बात पर अड़ गए। सूचना पर एसडीएम खेरागढ़ संदीप यादव भी पहुंच गए। एसडीएम के आश्वासन पर जाम खुला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।