फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। शनिवार की रात रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म के पास ट्रेन से की चपेट में आकर बहारमियां (27) निवासी मऊ बस्तर की मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद-कासगंज पैसेेंजर ट्रेन संख्या 05419 रात्रि लगभग दस बजे गंजडुंडवारा पहुंची। इसी दौरान प्लेटफार्म के पास बाहरमियां ट्रेन की चपेट पर आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई। उसकी मौत की सूचना उसके परिजन को दी गई। परिजन हादसे की जानकारी पर मौके पर पहुंच गए। परिजन ने जीआरपी से युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा आदि की कार्रवाई कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें