फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक भिडंत में एक बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
कासगंज के पटियाली क्षेत्र में सड़क हादसे में मृतक गोविंद का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
पटियाली। गंजडुंडवारा-बदायूं हाइवे मार्ग स्थित ग्राम तरसी मोड़ के निकट बृहस्पतिवार की देर शाम एक बाइक और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बस्तर निवासी गोविंद (35) अपने गांव के मित्र उदयवीर को साथ लेकर बृहस्पतिवार की देर शाम अपनी रिश्तेदारी में ग्राम कादरगंज जा रहा था। उसकी बाइक जैसे ही ग्राम तरसी मोड़ के निकट पहुंची, तभी कादर चौक की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार दूर उछल कर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया। उदयवीर को उच्च चिकित्सा के लिए अलीगढ़ रैफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें