फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिक्रमा अभियान के प्रति लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
कासगंज में सोरोंजी पंचकोशीय परिक्रमा के लिए निकाली गई प्रभात फेरी । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। चार दिसंबर को सोरोंजी में होने वाली सामाजिक सद्भाव पंचकोसीय परिक्रमा अभियान के संबंध में जनजागरण का अभियान लगातार जारी है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर इस कार्यक्रम में तकरीबन एक लाख श्रद्धालु भगवान वराह की मोक्षस्थली के परिक्रमा मार्ग पर एक साथ परिक्रमा देंगे। शुक्रवार को अभियान के अंतर्गत प्रभातफेरी निकाल कर जनता को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सामाजिक सद्भाव पंचकोसीय परिक्रमा अभियान में संघ के कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ता वाद्ययंत्रों की धुनों पर भजन करते चल रहे थे। कीर्तन मंडली ढोलक, हारमोनियम, मजीरा आदि वाद्य यंत्रों की धुनों पर वातावरण भक्तिमय बना रही थी। प्रभात फेरी का शुभारंभ प्रभुपार्क से हुआ। इसके बाद गांधी मूर्ति, बारहद्वारी, सोरोंगेट आदि मुख्य स्थानों से गुजरते हुए पूरे बाजार का भ्रमण किया। आरएसएस के नगर कार्यवाह अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य पंचकोसीय परिक्रमा के लिए उत्साहित करना है। इस दौरान विभाग प्रचारक चंदन, जिला प्रचारक अशोक, अमलेंदु, दीरपाज, अनिरुद्ध, वंश, जुगेंद्र, हिमांशु, वैभव, महेंद्र, विवेक, सक्षम, आयुष, मोहित उपस्थित रहे।
हर घर से परिक्रमा अभियान में हो प्रतिनिधित्व
कासगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद ने बृहस्पतिवार शाम शहर के सरस्वती शिशु मंदिर पर बैठक का आयोजन किया। इस दौरान विभाग प्रचारक चंदन ने मार्गदर्शन किया गया। वार्ड स्तर पर विस्तृत योजना बनाई गई। आह्वान किया प्रत्येक वार्ड से अधिक से अधिक व्यक्तियों की इस अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करें। घर-घर जाकर जन जागरण अभियान चलाएं। इस दौरान वार्ड संयोजक, सह संयोजक बनाकर उनसे अभियान को निरंतर गति देने के लिए कहा गया। कहा गया कि वार्ड में जनचेतना के लिए बैठकों का आयोजन करें। जिले में बृह्द स्तर पर एक बैठक 21 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसमें प्रांत प्रचारक हरीश उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें