फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: फिर बढ़ने लगा संक्रमण, 33 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत

Sat, 05 Jun 2021 01:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के बाद संक्रमण का प्रकोप फिर से बढ़ने लगा है। नए संक्रमितों का जो आंकड़ा 15 से कम हो गया था, वो अब 30 से ऊपर पहुंच गया है। 
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस : सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शुक्रवार को 24 घंटे में 9004 लोगों की कोरोना जांच में 33 नए मरीज मिले हैं। एक और संक्रमित की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 424 हो गई है। कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के बाद पहली बार 33 नए संक्रमित मिले हैं। तीन दिन में तीन गुना मरीज बढ़े हैं। 

विज्ञापन


मौतों का सिलसिला भी जारी है। रोज एक मरीज दम तोड़ रहा है। जिले में शुक्रवार तक 9.73 लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। कुल 25627 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें में 28 नए समेत कुल 24,971 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 232 सक्रिय मरीज हैं।

रेलवे स्टेशन पर सात यात्री मिले संक्रमित
रेलवे स्टेशन पर सात यात्रियों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इनको होम आइसोलेशन कर दिया है। दीप इन्क्लेव दयालबाग, छत्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी एक-एक मरीज मिला है। अमिता नगर, ताजगंज में पति-पत्नी संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सौ फीसदी लोग पहनें मास्क
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि 100 फीसदी लोग मास्क पहनें तभी इस वैश्विक महामारी से लड़ा जा सकता है। महामारी से डरने की जरूरत नहीं है सिर्फ कोविड व्यवहार को अपने जीवन में अपनाएं। बिना मास्क घर से बाहर नहीं निकलें। उन्होंने कहा कि टीका जरूर लगवाएं।

बूथों पर भीड़, 10721 और लोगों ने लगवाई वैक्सीन
शुक्रवार को बूथों पर टीका लगवाने के लिए भीड़ रही। सुबह से ही कतार लग गई थीं। 10,721 को टीका लगा। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. वर्मन ने बताया कि लोग टीके का महत्व समझने लगे हैं। मंगलवार को 10355 को पहली और 366 लोगों को दूसरी डोज लगी है। 

70 श्रमिकों ने लगवाया टीका
वॉन वैलेक्स जर्मनी ग्रुप की ओर से आईट्रैक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी शास्त्रीपुरम में लगाए गए शिविर में 45 साल से अधिक उम्र के 70 श्रमिकों को टीका लगा। सांसद राजकुमार चाहर ने उद्घाटन कर लोगों से टीका लगवाने की अपील की। यूपीएसआईडीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक एके जैन, कंपनी चेयरमैन राजकुमार जैन, प्रबंधक निदेशक सुनील जैन, सीईओ आशीष जैन, अनूप अग्रवाल, प्रशांत पौनिया उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें