फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

Sun, 10 Nov 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। थाना सोरोंजी क्षेत्र के भसावली गांव के पास रविवार की दोपहर दो बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार युवक घायल हुए। इनमें से एक युवक को डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मृत युवक चरन सिंह (42) अलीगढ़ जिले के दादों थाना क्षेत्र के रंगमोचन गांव का निवासी था। वह गांव निवासी अपने साथी सत्यप्रकाश के साथ किसी काम से कासगंज आया था। रविवार को दोनों बाइक से कही जा रहे थे। भसावली गांव के पास उनकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई थी।
दूसरी बाइक पर सवार बिलाल अहमद व सहजन निवासीगण ग्राम मढावली सोरों गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा। यहां डाॅक्टर ने घायल चरन सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल बिलाल अहमद को प्राथमिक उपचार के बाद मेडीकल कालेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अन्य दोनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें