कासगंज। कोरोना से शनिवार को एक और मौत हो गई और दो नए पॉजिटिव मिले। अब जिले में कोरोना से मृतकों की संख्या 131 और संक्रमितों का आंकड़ा 4181 हो गया है। वहीं शनिवार को 46 लोग कोरोना मुक्त हो गए।
शहर के नगला अस्तल निवासी रामौतार (78 ) पुत्र नैनसुख विगत दिनों कोरोना संक्रमित हो गए थे। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
इधर, शनिवार को सहावर के झंडा मोहल्ला और गंजडुंडवारा के कादरगंज क्षेत्र से एक-एक संक्रमित मिला। टीमों ने दोनों को होम आइसोलेट कर दिया है। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जिले में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं दो नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है।