फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बस-कंटेनर में भिड़ंत, एक की माैत, 13 घायल

Sun, 19 Oct 2025 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार देर रात स्लीपर बस और डाक पार्सल कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, वहीं 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई भर्ती कराया। थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात को एक स्लीपर बस दिल्ली से प्रतापगढ़ करीब 100 सवारियां लेकर जा रही थी। जब थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन 95.250 पर पहुंची, तभी मार्ग से गुजर रहे डाक पार्सल कंटेनर से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बस में मौजूद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस माैके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सक ने एक बस यात्री बब्बन सिंह (35) निवासी राम नगर गाजियाबाद को मृत घोषित कर दिया। करहल पुलिस ने मृतक व घायलों के परिजन को सूचना दी।-
विज्ञापन

हादसे में यह लोग हुए घायल
बस में सवार इंद्रपाल निवासी राम नगर साहिबाबाद गाजियाबाद, विकास निवासी रायबरेली, सुवेंद्र निवासी राय बरेली, विनोद यादव निवासी प्रतापगढ़, घनश्याम निवासी सिंहगढ़, निशा निवासी शौख बिहार जैतपुर दिल्ली, हरि नारायन निवासी रायबरेली, सलमान निवासी रपीपुर रानीगंज प्रतापगढ़, तौहीद निवासी सराय तरऊ रानीगंज, कुसमा निवासी बदोरक रायबरेली, कुलदीप यादव निवासी जौनपुर, अजय निवासी बालागंज सुल्तानगंज, बब्बन निवासी सुजानगंज जौनपुर, और ट्रक चालक विपिन कुमार निवासी भवसाना थाना चौबेपुर कानपुर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें