फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार : तेज प्रताप

Sun, 19 Oct 2025 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भाजपा का सबका साथ सबका विकास एक प्रपंच है। धरातल पर कुछ भी नजर नहीं आता है। जनता भाजपा के इस प्रपंच को समझ चुकी है। आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। यह विचार रविवार को एक संस्था के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद सपा विधायक करहल तेज प्रताप यादव ने व्यक्त किए। पूर्व सांसद शहर के निकटवर्ती एक गांव में जरूरतमंदों को त्योहार पर राशन और मिठाई वितरित कर रहे थे। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा के सबका साथ सबका विकास की हवा निकल चुकी है। जनता परेशान है। उन्होंने बिहार चुनाव पर कहा कि तेजस्वी और महागठबंधन के साथ बिहार की जनता जुड़ चुकी है। वे भी दिवाली बाद बिहार चुनाव में प्रचार के लिए जा रहे हैं। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, नृप चौधरी, अंकुश श्रीवास्तव, धनवेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें