फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चोरी का ट्रैक्टर-ट्राली सहित एक गिरफ्तार

Wed, 01 Nov 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। चोरी का ट्रैक्टर ट्राली सहित एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक चोरी का ट्रैक्टर-ट्राली लेकर दरियाबगंज की ओर जा रहा है। पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने दरियाबगंज मार्ग पर आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली को शक के आधार पर रोक लिया। उसकी तलाश लेने पर उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। वहीं उससे ट्रैक्टर ट्राली के बारे में जानकारी की गई तो चालक कागजात नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने अपना नाम सचिन निवासी नगला चाेखे थाना सुन्नगढ़ी बताया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ चोरी और आयुध अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि बताया कि चोरी के ट्रैक्टर ट्राली सहित एक आरोपी को गिरफ्तार है। उसके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें