फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शराब के ठेके के गंदे पानी से प्रदूषित हो रहा हरि की पौड़ी का जल

Wed, 01 Nov 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। होडलपुर के शराब ठेकों की गंदगी से गंगा में हरि की पौड़ी का जल प्रदूषित हो रहा है। इस संबंध में तीर्थनगरी की धार्मिक संस्था गंगा सभा ने जिलाधिकारी सुधा वर्मा से शिकायत की है। सभा उन्हें ज्ञापन सौंपकर अवगत करवाया है कि जल आपूर्ति करने वाले बंबे में गंदगी फैलाए जाने से श्रद्धालुओं की भावनाएं भी आहत होती हैं। मांग की गई है इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। गंगा सभा के अध्यक्ष कैलाश चंद्र कटारे ने डीएम को बताया कि हरि की पौड़ी में गोरहा नहर से बंबा द्वारा जल की आपूर्ति होती है। होडलपुर में इस बंबा के किनारे ही शराब की कई ठेके खुल गए हैं। इन ठेकों की सारी गंदगी, शराब की खाली बोतलें, पाउच आदि बंबा में गिरते हैं। बंबा में जल आने पर बहकर यह गंदगी हरि की पौड़ी में पहुंच रही हैं। हरि की पौड़ी के जल में जब यह गंदगी उतराती है तो श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होती हैं। ज्ञापन में हरि की पौड़ी में गंदगी जाने से रोकने का स्थाई समाधान करने की मांग की गई। डीएम ने शीघ्र समस्या का समाधान किए जाने का आश्वासन दिया है। मांग करने वालों में विशोक अग्रवाल, हेमंत पंडित, रविंद्र कुमार, विष्णु चौधरी, अनुराग बरवारिया, सार्थक मिश्रा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें