फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डेढ़ साल की वेदिका टैलेंट शो में देगी प्रस्तुति

Thu, 26 Oct 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद निवासी डेढ़ वर्षीय वेदिका सिंह देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले टैलेंट शो में प्रस्तुति देंगी। 28 अक्तूबर को उनकी प्रस्तुति इंडिया नेक्स्ट मास्टर किड्स फेसबुक और दृष्टि इंटरटेनमेंट पेज से प्रसारित की जाएगी।
विज्ञापन



किशनी थाना क्षेत्र के गांव सेहाखुर्द निवासी पुनीत कुमार महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में कनिष्ठ सहायक के रूप में कार्यरत हैं। उनकी डेढ़ साल की पुत्री वेदिका सिंह का चयन दिल्ली के एलटीजी ऑडीटोरियम में 28 अक्तूबर को आयोजित होने वाले टैलेंट शो कार्यक्रम के लिए किया गया है। वेदिका सिंह इंडिया नेक्स्ट मास्टर किड्स रिययलिटी शो कार्यक्रम में प्रस्तुति देगी। वेदिका की मां रूबी यादव सौ शैया अस्पताल में एलटी के पद पर कार्यरत हैं। पुनीत कुमार ने बताया कि उनकी बच्ची 28 अक्तूबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले टैलेंट शो में भाग लेगी। इसके लिए उसका प्रशिक्षण और फोटो सेशन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें