फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉलोअप: हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने के दो हत्यारोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Oct 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर (कासगंज)। क्षेत्र के ग्राम नगला भूड़ में मंगलवार को एक युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। मामले के वांछित दो हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

हत्या हर शव पेड़ पर सर्वेश (21) निवासी शहबाजपुर सुन्नगढ़ी का लटकाया था। सर्वेश के चाचा का कहना है कि उसके द्वारा 19 को एक किशोरी को ले जाया गया। जिसे 22 अक्तूबर को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया। तभी से सर्वेश लापता था और उसका शव नगला भूड़ में मंगलवार को आम के पेड़ से लटका मिला। चाचा ने हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप किशोरी के परिजन हृदेश, करन सिंह, आदित्य, अजीत, विनीत निवासी भीकमपुर पर लगाया। पुलिस ने चाचा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को वांछित हत्यारोपी हृदेश एवं करन सिंह को भीकमपुर तिराहा से गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने बताया कि दोनों गिरफ्तार हत्यारोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। शेष हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें