फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे की धमकी, लड़की मोबाइल पर करे बात, जब लड़की ने छोड़ा स्कूल तब दादी पहुंची थाने

Wed, 22 Aug 2018 03:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आगरा के सिकंदरा की एक कालोनी में कक्षा नौ की छात्रा ने मनचले के डर से स्कूल जाना छोड़ दिया। मनचला उसका पीछा करता है। उसे धमकी देता है कि फोन पर बात नहीं की तो अच्छा नहीं होगा। छात्रा की दादी ने पुलिस से शिकायत की है। इस पर पुलिस ने मनचले के घर दबिश दी। वह फरार हो गया है।

विज्ञापन


छात्रा की दादी ने बताया कि मनचला दबंग किस्म का है। उनकी पोती को काफी दिनों से परेशान कर रहा है। वह सहमी हुई है। मनचले ने उसे एक सिम दे दिया है। एक पर्ची पर अपना फोन नंबर भी लिखकर दे गया है। धमकी देता है कि उससे बात करे वरना वह उसका जीना मुहाल कर देगा। इसी डर से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा है। इसके बावजूद मनचला बाज नहीं आ रहा है। घर के बाहर चक्कर काटता रहता है।

दादी की शिकायत पर पुलिस ने मनचले के घर पर दो बार दबिश दी। उसके रिश्तेदारी में भी उसकी तलाश की जा रही  है। पुलिस का कहना है कि मनचले के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


सो रहा है एंटी रोमियो स्क्वायड

आगरा। स्कूल और कालेजों के बाहर फिर से मनचलों के मंडराने की शिकायतें आने लगी हैं। इसका कारण यह है कि एंटी रोमियो स्क्वैड सिर्फ कागजों में काम कर रहा है। इसमें लगे पुलिस वाले एक्शन में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें