फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट में विशेषज्ञों की राय, सोशल मीडिया के जरिए व्यवसाय को बनाएं ब्रांड

Wed, 22 Aug 2018 01:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
रिटेल कारोबार पर कार्यक्रम
विज्ञापन

आगरा के रिटेल कारोबार को नए नजरिए, नए प्रयोगों और अपनी साख के जरिए ब्रांड के रूप में स्थापित किया जा सकता है। इसके लिए सोशल मीडिया का उपयोग किया जा सकता है, जो युवाओं के बीच ब्रांड बनाने में कारगर साबित होगा।

विज्ञापन


अमर उजाला द्वारा संजय प्लेस के होटल पीएल पैलेस में आयोजित कार्यक्रम ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट में विशेषज्ञ हेल्प योर प्रोजेक्ट्स के डायरेक्टर ताजदार अमान ने रिटेलरों को बताया कि सोशल मीडिया और आनलाइन कारोबार के जरिए उपभोक्ताओं तक सीधी पहुंच बनाई जा सकती है। अपने ब्रांड का प्रचार और प्रसार सोशल मीडिया पर करें और सेवाओं के जरिए जुड़े रहें।

बदलते वक्त में रिटेलरों को अपने कारोबार करने के तरीके में बदलाव लाना होगा। सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने से व्यवसाय बढ़ेगा। अलग-अलग सेशन में व्यवसायियों ने विशेषज्ञों से नए माध्यम के जरिए अपने व्यवसाय को ब्रांड बनाने के लिए सवाल भी पूछे। रिटेलर्स ने भी अपने व्यवसाय को बढ़ाने के
विज्ञापन

दौरान मिले अनुभवों को साझा किया।


इनका हुआ सम्मान

फ्रंट लाइन इलेक्ट्रॉनिक्स के अजय अग्रवाल, कपड़ा मंदिर शोरूम के मोहित बरेसा, ग्लोरी संस के साकार जिंदल और द रेमंड शॉप के विमल अरोरा को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। 

ये रहे मौजूद

अनिल शर्मा, डा. प्रणय सिंह, अनुव्रत, कपिल कुमार, राजीव अग्रवाल, शिंभू मेहरा, ऋषभ आहूजा, अजय गर्ग, संजीव कपूर, अनूप बरौलिया, अंकुश अग्रवाल, सुरेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, वेदांत गोयल, डा. अशोक पचौरी, डा. अंकुर बंसल, केशव अग्रवाल, साहित अग्रवाल, अजय अग्रवाल, समीर शुक्ला, विनोद दुबे, धनेश भारद्वाज, वेद गोयल, शाहिद अहमद, शिवम चावला, संजीव अग्रवाल, आदेश अग्रवाल, प्रदीप जैन, मनीष सुराना, संजय गुप्ता, रवींद्र पाल सिंह सेठी, नितिन जैन, मनीष अग्रवाल, मोहित बरेसा, डा. कृष्ण मुरारी, रजत गोयल, राकेश गुप्ता, आनंद प्रकाश, राहुल गोयल, एके अग्रवाल, आरके शर्मा, एसके अग्रवाल, अनमोल बंसल, राहुल कुमार, विपुल गर्ग, राकेश गुप्ता, अनुराग शुक्ला, ध्रुव जैन, देवेंद्र कुमार, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें