फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हॉकी टूर्नामेंट में दूसरे दिन सुखजीवन अकादमी, साई मणिपुर की आसान जीत

विज्ञापन
हॉकी टूर्नामेंट
विज्ञापन
आगरा। ऑल इंडिया साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह-बाबा फतेह सिंह स्मृति अंडर-19 प्राइजमनी गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट में तीसरे दिन तीन मुकाबले खेले गए। मंगलवार को पहला मैच सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी और इटावा हॉकी के मध्य खेला गया, जिसमें सुखजीवन अकादमी ने मैच 3-1 से जीता।
विज्ञापन

विजेता टीम के लिए दिनेश, साहिल, प्रदीप ने 1-1 गोल किया। मैच का शुभारंभ वरिष्ठ खिलाड़ी सुरेन्द्र सिंह राठौर व मलकीत सिंह ने किया। सुखजीवन अकादमी के दिनेश शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में साई मणिपुर और रामपुर हॉकी के मध्य मुकाबला हुआ। इसमें मणिपुर की टीम ने 20 गोल किए। रामपुर की टीम मात्र 3 गोल कर सकी। विजेता टीम के लिए सचिन ने 8, सुशील ने 4, करन कुमार, सूरज कुमार ने 2-2, विष्णु-विकास ने 1-1 गोल किया। इस दौरान आयोजन सचिव राजीव सोई, अमिताभ गौतम, केपी सिंह यादव, संजय नेहरू, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

तीसरा मैच 5-5 गोल की बराबरी पर छूटा

तीसरा मैच मेघवरन हॉकी गाजीपुर व विजय हॉकी अकादमी प्रयागराज के मध्य खेला गया। इसमें 5-5 की बराबरी रही। मेघवरन हॉकी गाजीपुर के लिए नीलेश व शिवम ने 2-2, संजय राजभर ने 1 और विजय हॉकी के लिए गौरव ने 2, सोनू यादव, शिवशंकर, गुलाम अली ने 1-1 गोल किया। नीलेश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें