फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे शराब की बिक्री का आज आखिरी दिन

Fri, 31 Mar 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
वाइन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हाईवे किनारे स्थित जिले के 179 शराब के ठेके कल (शनिवार) से बंद हो जाएंगे। यहां शराब बिक्री का आखिरी दिन है। इनमें से 116 ठेका संचालकों ने तो हाईवे किनारे से 500 मीटर दूर ठेके के लिए दूसरी दुकान की व्यवस्था कर ली है। शेष शराब की 63 दुकानों पर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय और राज्य हाईवे किनारे शराब की बिक्री बंद करने के आदेश दिए थे। इस पर आबकारी विभाग ने इस बार प्रक्रिया के तहत हाईवे किनारे के लिए नई दुकानें खुलने के लाइसेंस नहीं दिए। पुरानी दुकानों को भी 31 मार्च तक का समय दिया गया था, यह समयावधि आज (शुक्रवार) रात 11 बजे खत्म हो रही है। यानी शनिवार सुबह से हाईवे किनारे एक भी दुकान संचालित नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए आबकारी विभाग ने अपनी छापेमार टीमें गठित कर दी हैं। इनकी मदद के लिए पुलिस फोर्स भी मांगा गया है। बता दें कि होटलों के बार को इस आदेश से दूर रखा गया है। वह अपने यहां बार संचालित कर सकेंगे। जिला आबकारी अधिकारी एलबी यादव के अनुसार, हाईवे किनारे के सभी शराब विक्रेताओं को पूर्व में ही नोटिस भेजकर एक अप्रैल से अपनी दुकानें बंद करने के लिए सूचित किया जा चुका है। इसके बावजूद इस आदेश का कोई उल्लघंन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शराब बिक्री के लिए नहीं मिल रही दुकान
हाईवे किनारे से 116 लाइसेंसधारकों ने अपनी दुकानें शिफ्ट करने के लिए आबकारी विभाग में आवेदन दिया है। इनके अलावा शेष दुकानदारों में से कइयों को नई जगह नहीं मिल रही। दरअसल, अधिकांश क्षेत्रों के लोगों ने शराब के ठेकों के खिलाफ आंदोलन छेड़ रखा है। आबादी वाले क्षेत्र में दुकान न खुलने देने के लिए वह लगातार आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में तमाम शराब कारोबारियों के सामने मुश्किल खड़ी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें