फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीएमओ के निर्देश पर झोलाछाप की दुकान सीज, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 15 Jan 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। कस्बा में बड़ी संख्या में झोलाछाप क्लीनिक का संचालन कर रहे हैं। कस्बा निवासी पिता ने पुत्र की गलत उपचार से मौत का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। झोलाछाप पर कार्रवाई की मांग की थी। सीएमओ के निर्देश पर पहुंचे नोडल अधिकारी झोलाछाप ने संबंधित की दुकान को सीज करते हुए उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी विशाल कुमार ने पांच दिन पहले सीएमओ डाॅ. आरसी गुप्ता को शिकायत दी थी। इसमें बताया गया कि बुखार आने पर उन्होंने 13 वर्षीय पुत्र अभिषेक का इलाज कस्बा में श्रीराम क्लीनिक के संचालक गौरव चतुर्वेदी से कराया। आरोप लगाया गया कि गलत इलाज के दौरान बालक की मृत्यु हो गई। उन्होंने झोलाछाप पर कार्रवाई की मांग की। शिकायत का संज्ञान लेकर झोलाछाप के नोडल अधिकारी डाॅ. सुरेंद्र सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए। बुधवार को नोडल अधिकारी कस्बा पहुंचे। जहां उन्होंने श्रीराम क्लीनिक संचालक गौरव चतुर्वेदी से पंजीकरण संबंधी अभिलेख मांगे, लेकिन वह कुछ दिखा नहीं सका। जिस पर नोडल अधिकारी ने क्लीनिक सीज कर दिया। इस दौरान किशनी थाने में तहरीर देकर झोलाछाप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें