फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसीपी के आश्वासन पर ग्रामीणों का धरना 10 दिन तक स्थगित

Wed, 31 Dec 2025 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
धरने में पहुंचे रामनाथ सिकरवार व बाबा बालयोगी - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अछनेरा। गांव रायभा में ट्रक की चपेट में आकर बाइकसवार युवक की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई के विरोध में गांव नगला लालदास में ग्रामीणों का धरना जारी है। मंगलवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह सिकरवार गांव पहुंचे और धरनारत ग्रामीणों से बात की। ग्रामीणों ने शाम 8 बजे एसीपी अछनेरा शैलेंद्र कुमार के आश्वासन पर 10 दिन के लिए धरना स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने युवक के माैत के बाद 20 दिसंबर को आगरा-भरतपुर मार्ग जाम कर दिया था। इसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 18 नामजद और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किए थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दर्ज केस को गलत बताते हुए कहा कि निर्दोष ग्रामीणों पर दर्ज केसों को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। धरना स्थल पर मौजूद बाबा बालयोगी ने भी मामले को सोशल मीडिया पर प्रमुखता से उठाने को कहा है। एसीपी अछनेरा ने कहा कि किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे पुनः धरना शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें