फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शब-ए-बरात पर गुनाहों की माफी के लिए रातभर इबादत और दुआएं कीं

Wed, 04 Feb 2026 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
शबे बारात के अवसर पर दरगाह परिसर में हुई सजावट फोटो दरगाह प्रबंधन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। शब-ए- बरात के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिद, ईदगाह एवं मजारतों पर रातभर इबादत की। नमाज, कुरान शरीफ पढ़ा। महफिल-ए- मिलाद में अल्लाह का जिक्र किया गया। लोगों ने इबादत के साथ अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगी। देश में अमन चैन भाई चारे के लिए दुआएं कीं।
विज्ञापन




पूर्वज एवं मृत आत्माओं को शांति के लिए अल्लाह से दुआ की। उनकी कब्र और मजारों पर जाकर पुष्प अर्पित किए। इबादत का दौर रातभर जारी रहा। मस्जिद ईदगाह व इबादतघरों, कब्रिस्तानो को रोशन किया गया। वहीं, पालिका परिषद की ओर से सफाई और पानी के प्रबंध किए गए। देहात क्षेत्र में भी शबे बरात मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें