इरादतनगर। क्षेत्र के गांव महाव निवासी संजय शर्मा ने गांव में सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना को लेकर गांव महाव से गोरखनाथ मंदिर तक मंगलवार को पैदल यात्रा शुरू की। ग्रामीणों ने उनका स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।