फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निर्जला एकादशी पर गन्ने के रस से भोलेनाथ का अभिषेक, ठाकुर जी को लगा शरबत का भोग, गूंजते रहे जयकारे

विज्ञापन
कैलाश महादेव पर दूध व गन्ने के रस से होता हुआ अभिषेक। स्त्रोत : मंदिर
विज्ञापन
आगरा। ज्येष्ठ मास की निर्जला एकादशी पर बृहस्पतिवार को शहर के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान विष्णु और भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिरों में सुबह से ही मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और जयघोष होता रहा।
विज्ञापन

प्राचीन कैलाश मंदिर में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का गन्ने के रस से विशेष अभिषेक किया। मंदिर के महंत महेंद्र गौरव गिरि ने बताया कि निर्जला एकादशी पर गन्ने के रस से अभिषेक के साथ ही सवा किलो बेल के रस से उनका स्नान कराया गया। श्रद्धालुओं को भी शरबत का वितरण किया गया।
वहीं, पुष्टि मार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश मंदिर में खस, गुलाब के शरबत का भोग अर्पित किया गया। पं जुगल श्रेतिया ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए अगले 10 से 12 दिनों तक प्रतिदिन ठाकुर जी को शरबत का भोग लगाया जाएगा। बताया कि धार्मिक मान्यता है कि निर्जला एकादशी का व्रत करने से वर्षभर की सभी एकादशियों का पुण्य प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें