जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन जाने के लिए लाखों श्रृद्धालुओं की सुविधाओं के लिए रेलवे ने नई व्यवस्थाएं की हैं। मथुरा से अलवर के बीच मेला स्पेशल ट्रेन के अलावा आगरा तक चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों को मथुरा तक बढ़ाया है। कई एक्सप्रेस ट्रेनों का एक मिनट का स्टापेज भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर किया है। पांच ट्रेनों में सामान्य और स्लीपर क्लास के अतिरिक्त कोच भी 28 अगस्त तक बढ़ाए गए हैं।
24 से 28 अगस्त तक मथुरा में जन्माष्टमी मेले के मद्देनजर रेलवे 51831/51832 झांसी आगरा कैंट और 51881/51882 ग्वालियर आगरा कैंट पैसेंजर को मथुरा तक चलाएगी। आगरा कैंट-झांसी पैसेंजर और ग्वालियर आगरा कैंट पैसेंजर ट्रेन मथुरा से चलाई जाएंगी। गाड़ी संख्या 14211/14212 आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को 28 अगस्त तक ग्वालियर तक बढ़ाया गया है। कासगंज से मथुरा तक स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। गाड़ी संख्या 5315 कासगंज से शाम 6:35 बजे चलेगी और रात 8:55 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी, वहीं गाड़ी संख्या 5316 मथुरा से दोपहर 3:15 बजे चलेगी और शाम 6:05 बजे कासगंज पहुंचेगी।
इन ट्रेनों में 28 अगस्त तक बढ़े कोच
इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस में दो जनरल/स्लीपर कोच बढ़ाए
मथुरा-बांदीकुई पैसेंजर में जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त कोच
रतलाम-मथुरा पैसेंजर में एक सामान्य श्रेणी का कोच लगाया
छपरा-मथुरा एक्सप्रेस में दो सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच
भिवानी-मथुरा पैसेंजर में सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच
इन ट्रेनों का भूतेश्वर पर अस्थायी ठहराव
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि सहित भगवान कृष्ण के मंदिरों में लाखों श्रृद्धालुओं की भीड़ जन्माष्टमी पर रहेगी। मथुरा के साथ चार ट्रेनों का स्टापेज भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर भी किया गया है। आज से 28 अगस्त तक मथुरा के भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर पांच ट्रेनों का एक मिनट का अस्थायी ठहराव रहेगा।
ट्रेन नंबर नाम
18237/18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस
19023/19024 जनता एक्सप्रेस
18477/18478 उत्कल एक्सप्रेस
14211/14212 आगरा कैंट-दिल्ली इंटरसिटी