फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: 16 अप्रैल से होंगी परीक्षाएं, ओएमआर पैटर्न होगा लागू; सिर्फ 60 सवाल हल करने होंगे

Wed, 01 Apr 2026 08:12 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा विश्वविद्यालय में 16 अप्रैल से 15 मई तक सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित होंगी, सभी पेपर OMR आधारित होंगे। प्रत्येक पेपर में 100 में से 60 प्रश्न हल करने होंगे और परीक्षा अवधि दो घंटे तय की गई है।
 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी) के तहत आयोजित होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 16 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई तक संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

 

जारी कार्यक्रम के अनुसार बीए, बीएससी और बीकॉम (मेजर/माइनर) के द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर, बीकॉम (वोकेशनल) (मेजर/माइनर) के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर और एमए, एमएससी व एमकॉम (मेजर/माइनर) के अष्टम/द्वितीय एवं दशम/चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं संचालित की जाएंगी।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने कहा कि सभी विषयों की परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र (ओएमआर) आधारित होंगी। प्रत्येक प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न होंगे, जिनमें से विद्यार्थियों को 60 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। अंक सुधार के लिए विद्यार्थी केवल एक प्रश्नपत्र में ही शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा कार्यक्रम के साथ दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं, जिनका पालन करना सभी परीक्षार्थियों के लिए अनिवार्य होगा। डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि सभी पाठ्यक्रमों और सेमेस्टरों की परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें