फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिल्ली में ओलंपियन जगबीर सिंह सम्मानित

विज्ञापन
ओलंपियन जगबीर सिंह
विज्ञापन
आगरा। दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को 100 वर्ष भारतीय हॉकी समारोह में देशभर के हॉकी लीजेंड्स को सम्मानित किया गया। इस दौरान आगरा के ओलंपियन और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान जगबीर सिंह को भी सम्मानित किया गया। आयोजन भारतीय हॉकी की स्वर्णिम विरासत को समर्पित था।
विज्ञापन

वहीं जब देशभर में हॉकी के शताब्दी वर्ष का जश्न मनाया जा रहा है। तब आगरा में भी शुक्रवार को खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने कार्यक्रम कर शहर की हॉकी विरासत को सलाम किया। इस ऐतिहासिक मौके पर जिले के सबसे बड़े गौरव अर्जुन अवॉर्डी जगबीर सिंह की कमी सभी को महसूस हुई। दरअसल, दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के हॉकी शताब्दी समारोह में जगबीर सिंह की उपस्थिति अनिवार्य थी। इससे वह अपने गृह नगर आगरा नहीं आ सके। जगबीर सिंह ने फोन पर आयोजकों से कहा कि आगरा से मेरा रिश्ता सिर्फ जन्मभूमि का नहीं, खेल भावना का भी है। जहां हॉकी की पहली सीख मिली, वहीं के जश्न में शामिल न हो पाना बहुत खलता है। मन तो आज भी अपने शहर में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें