फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ‘साहब मेरा वोट कट तो नहीं जाएगा’

Sat, 08 Nov 2025 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य शुरू होने के बाद लोगों को वोट कटने का डर सताने लगा है। वह संशय में पड़े हैं कि कहीं उनके दो जगहों पर वोट होने, मूल निवास से दूर शहर में रहकर नौकरी करने, निवास स्थान से अलग किराये पर रहने और 2003 की एसआईआर के बाद वाली मतदाता से बाहर तो नहीं कर दिया गया।
विज्ञापन


ऐसे ही सवालों को पूछने के लिए हर दिन कई फोन कलेक्ट्रेट में बने जिला संपर्क केंद्र (डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर) पर आ रहे हैं। वहां से सही नियमों की जानकारी के साथ अफवाह पर ध्यान न देने की बात कही जा रही है। इस सेंटर को मतदाता सूची से संबंधित जानकारी, शिकायत, सुधार, नाम जुड़वाने व हटवाने की प्रक्रिया से जुड़े प्रश्नों की जानकारी देने के लिए स्थापित किया गया है।


फोन पर पूछे गए सवाल
सर, मैं कमला नगर में रह रहा हूं। यहां मेरा 2009 में वोटर कार्ड बना था। वैसे में मूलरूप से सादाबाद का रहने वाला हूं, वहां से 2007 में ही आगरा आ गया था। वहां की नगर पंचायत में अभी भी मेरा वोट है, विधानसभा में नहीं है। इससे साहब मेरा वोट तो नहीं कट जाएगा। - अभिषेक सिंह
विज्ञापन

जवाब- बीएलओ आपके पास जाएंगे, जहां आप मौजूद होंगे और सहमति दोगे, वहां वोट मान्य होगा।

मैं केदार नगर में ढाई साल से किराये के मकान में रह रहा हूं। इससे पहले साबुन कटरा में रहता था। उत्तर विधानसभा का मेरा वोट हैं, लेकिन केदार नगर दक्षिण विधानसभा में है यहीं का वोट बनवाना है, तो कैसे बनेगा। - अशोक चावला
विज्ञापन

जवाब- बीएलओ घर-घर जाएंगे, वो गणना फॉर्म दे रहे हैं। उसे भरकर अपनी सहमति जहां वोट रखना है, वहां के बारे में दे दीजिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें