फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मैनपुरी में आधी रात को काट दिया वृद्ध महिला का गला, चारपाई पर मिला खून से लथपथ शव

Mon, 13 Mar 2023 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

घर के सदस्यों ने रात में जब महिला का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा देखा, तो उनमें चीख पुकार मच गई। तत्काल ही पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
लोगों से घटना की जानकारी करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर में वृद्धा की गला काटकर हत्या कर दी गई। वृद्ध महिला घर के आंगन में चारपाई पर सो रही थी। रात को घर के सदस्यों ने जब वृद्ध महिला का शव देखा, तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

रात में हुई घटना की जानकारी

थाना क्षेत्र बेवर के गांव किल्ली निवासी विधवा मायावती (76 वर्ष) की आधी रात को हत्या कर दी गई। मायावती अपने पुत्रों मंजेश व संजेश के साथ घर में रहती थीं, जबकि अन्य दो बेटे बबलू दिल्ली में और चंदन ससुराल में रहता है। बताया गया है कि रविवार की रात वे घर के बरामदे में मच्छरदानी लगाकर सो रहीं थीं। घर के बाकी के सदस्य मकान की ऊपरी मंजिल में सो रहे थे। रात में एक डेढ़ बजे के लगभग परिजनों द्वारा मामले की जानकारी हुई। वृद्धा का शव चारपाई पर पड़ा था।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें - UP: मैनपुरी में सुबह-सुबह पुलिस की 20 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़, पैर में लगी गोली
विज्ञापन

 

जांच में जुटी पुलिस

रात में ही पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं सुबह पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई गई। फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें