कुरावली, मैनपुरी। रविवार की शाम जीटी रोड शरीफपुर के पास वाहन का इंतजार कर रही एक वृद्धा को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर निवासी 60 वर्षीय रामसुखी पत्नी कडेर सिंह रविवार को अपने भतीजे दिनेश के साथ विवाहित पुत्री के गांव रेवाड़ी थाना सकीट एटा जा रहीं थीं। शाम के समय वह थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर पहुंची, जीटी रोड पर सड़क किनारे खड़े होकर सकीट जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहीं थीं। तभी एटा की ओर से आ रही वैगनआर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुत्र वृद्धा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।