फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने वीडियो जारी कर लगाई गुहार, सरकारी अस्पताल में नहीं मिला इलाज, बूढ़ी मां ने तोड़ा दम

Tue, 28 Apr 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)

सार

  • महिला के परिवार के दो लोग निकले हैं कोरोना पॉजिटिव
  • इसके बाद महिला और उसके परिवार को किया गया क्वारंटीन 
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में बीमार बुजुर्ग महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन स्थित सौ शैय्या जिला अस्पताल में इलाज न मिलने के कारण सोमवार को एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) ने महिला की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। महिला के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट का इंतजार है। उधर, परिजनों ने इलाज न मिलने के कारण मौत होने की बात कही। 
विज्ञापन


वृंदावन के कच्ची सड़क क्षेत्र निवासी दो भाइयों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उनके परिवार को क्वारंटीन किया गया। सभी लोगों को वृंदावन के कृष्णा कुटीर में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा गया। यहां कोरोना संक्रमित की 65 वर्षीय भाभी आशा देवी पत्नी जगदीश प्रसाद अग्रवाल की शुगर लेवल बढ़ने से तबीयत खराब हो गई। 

परिवारीजन आशा देवी को गंभीर स्थिति में 100 शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल ले गए। यहां से चिकित्सकों ने उन्हें एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज आगरा भेज दिया। चिकित्सीय लापरवाही का खामियाजा उनके परिवार को भुगतना पड़ा। महिला को एसएन मेडिकल कॉलेज से वृंदावन भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे ने वीडियो जारी कर लगाई थी गुहार

सौ शैय्या जिला अस्पताल में सोमवार शाम को आशा देवी ने दम तोड़ दिया। उनके सैंपल की जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है। आशा देवी की मौत से पहले उनके बेटे ने दो वीडियो भी जारी किए। इनमें उन्होंने जिलाधिकारी से अपनी मां का समुचित इलाज कराने की गुहार लगाई थी। 

बेटे का आरोप है कि अस्पताल में इलाज न मिलने के कारण महिला की मौत हुई है। अगर समय पर इलाज मिलता तो वो बच जातीं। उधर, सौ शैय्या अस्पताल के सीएमएस डॉ. केके गुप्ता ने बताया कि महिला का शुगर लेवल बढ़ गया। इसके कारण हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें