फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रयागराज कुंभ में स्नान करने गए वृद्ध लापता

Tue, 18 Feb 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव दिवन्नपुर साहिनी निवासी एक वृद्ध प्रयागराज कुंभ में स्नान करने गए थे। वहां पत्नी को खड़ा कर प्रसाद लाने की बात कह गए और फिर वापस नहीं लौटे। वृद्ध के न मिलने के बाद महिला गांव लौट कर आ गई हैं।
विज्ञापन

62 वर्षीय राजेंद्र बाथम पत्नी रतन कुमारी के साथ 15 फरवरी को ट्रेन से प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए गए थे। वहां स्नान करने के बाद उन्होंने पत्नी से कहा कि वह कुछ देर वहां ठहरें। वह पूजा के लिए सामग्री लेकर आ रहे हैं। काफी देर इंतजार करने के बाद राजेंद्र वापस नहीं आए। इसके बाद पत्नी ने उनकी काफी तलाश की लेकिन पता नहीं लग सका। पति की रातभर तलाश करने के बाद अगले दिन रतन कुमारी गांव वापस लौट आईं। वृद्ध के कुंभ मेला से लापता होेने के बाद पुत्र की ओर से किशनी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें