फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बंटवारे की पंचायत के दौरान वृद्ध को दी धमकी

Tue, 05 Nov 2024 06:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बंटवारे की पंचायत के दौरान वृद्ध को दी धमकी
विज्ञापन

- पीड़ित सेवानिवृत्त परियोजना प्रबंधक ने दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र में पैतृक जमीन के बंटवारे के विवाद को लेकर राजकीय निर्माण निगम के सेवानिवृत्त अपर परियोजना निदेशक को आरोपियों ने धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी। मईखेड़ा निवासी पीड़ित ने कुर्रा थाने में तहरीर दी है।
कुर्रा क्षेत्र के गांव मईखेड़ा निवासी सत्यवीर सिंह ने बताया कि वह राजकीय निर्माण निगम में अपर परियोजना निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। सोमवार को वह गांव स्थित अपनी पैतृक खेती के बंटवारे के लिए उन्होंने कुछ लोगों को अपने आवास पर पंचायत के लिए बुलाया था। उक्त जमीन को उनके पिता की मृत्यु के बाद एक आरोपी जबरन जोतता आ रहा है। बुलाए गए लोगों के साथ बातचीत चल रही थी। तभी विपक्षी भी वहां असलहा लेकर आ गए। कहने लगे कि जमीन तो तुझे एक इंच नहीं दूंगा। तेरे शरीर के कुल्हाड़ी से टुकड़े कर जंगल में फिंकवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तब उन्होंने घर के दरवाजे बंद कर जान बचाई। पीड़ित ने पुलिस से आशंका व्यक्त की यह लोग जमीन हड़पने के लिए उनकी हत्या भी कर सकते हैं। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें