फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उच्च रक्तचाप से पीड़ित वृद्ध ने तोड़ा दम

Sun, 19 May 2024 06:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च रक्तचाप से पीड़ित वृद्ध ने तोड़ा दम
विज्ञापन

जिला अस्पताल से तीन मरीजों को किया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले में पिछले कुछ दिनों से उच्च रक्तचाप के मरीजों की संख्या बढ़ चली है। जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को अस्पताल में भर्ती एक वृद्ध ने दम तोड़ दिया। वहीं तीन अन्य मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। इमरजेंसी में 45 मरीज भर्ती हुए। इनमें 17 मरीज उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे। कुरावली थाना क्षेत्र के गांव नगला बाग निवासी 80 वर्षीय रघुवीर सिंह को शनिवार की रात उच्च रक्तचाप की दिक्कत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी से उच्च रक्तचाप के तीन अन्य मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। सीएमएस डॉ.मदनलाल का कहना था कि वृद्ध को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था यहां उन्हें हर संभव उपचार दिया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। सीएमएस ने जिले के लोगों से गर्मी के मौसम में धूप और लू से बचाव की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें