फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की गोली मार कर हत्या

विज्ञापन
शिकोहाबाद- मृतक मेहताब सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव बलारपुर में प्रधान पद के प्रत्याशी के समर्थन में वोट नहीं डालने की बात कहने पर वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में वृद्ध की पुत्रवधू ने एक प्रधान प्रत्याशी सहित दो पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बलारपुर निवासी मेहताब सिंह (85) गांव के बाहर खेत पर झोंपड़ी बनाकर रह रहे थे। उनके चार बेटे हैं, जिनमें से तीन दिल्ली में हलवाई का काम करते हैं और छोटा बेटा मदन गांव में रह कर खेतीबाड़ी करता है। मेहताब की झोंपड़ी के निकट ही बड़ी पुत्रवधू रामादेवी की भी झोंपड़ी है। रामा देवी का आरोप है कि शुक्रवार रात लगभग पौने दो बजे गांव में प्रधान पद के लिए खड़ा हुआ प्रदीप अपने साथी जीतू के साथ आया और पूछा कि मदन कहा हैं। इस पर मेहताब सामने आ गया।
आरोप है कि प्रदीप ने मेहताब से कहा कि मदन से कहो कि वह हमारे पक्ष में वोट डाले। इस पर मेहताब ने इनकार कर दिया। इस पर प्रदीप ने तमंचा निकालकर मेहताब को गोली मार दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। जानकारी पर मदन व अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मेहताब की छोटी पुत्रवधू पिंकी पत्नी मनोज का आरोप है कि आरोपी उनके परिवार से पिछले कई साल से दुश्मनी मानते हैं।
विज्ञापन

विगत एक साल से उसका सात बीघा खेत भी उन्होंने नहीं जोतने दिया है। मदन की तहरीर पर प्रदीप और जीतू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें