फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1441 पोलिंग पार्टियां कराएंगी पंचायत चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में सोमवार को मतदान होना है इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। 1441 पोलिंग पार्टियां पंचायत चुनाव कराएंगी। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में चार कर्मियों को शामिल किया गया है। प्रत्येक बूथ के लिए एक पोलिंग पार्टी बनाई गई है। एक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी के अलावा तीन मतदान कर्मी शामिल किए गए हैं। जो पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं उनमें शामिल कर्मियों का निर्धारण कर दिया गया हैै।
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारियों को स्टेशनरी तो पहले ही उपलब्ध करा दी गई थी लेकिन मतपत्र, मतपेटिका, मतदाता सूची पोलिंग पार्टी की रवानगी के समय ही दी जाएगी। इसलिए पोलिंग पार्टियों में शामिल कर्मी अपने अपने विकास क्षेत्र में निर्धारित स्थल पर पहुंचकर मतपत्र, मतपेटिका एवं मतपत्र प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए कर्मियों को सुबह 8 बजे बुलाया गया है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए सभी निर्धारित स्थलों पर व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया। पोलिग पार्टियों की संख्या के आधार पर अलग-अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही पेयजल आदि के इंतजाम भी किए गए हैं।
विकास खंडवार पोलिंग पार्टियों की संख्या
कासगंज 238
सौरों 261
पटियाली 184
गंजडुुडवारा 230
सिढ़पुरा 174
अमांपुर 186
सहावर 168
पोलिंग पार्टियों की रवानगी विकास क्षेत्रों से की जाएगी। सभी विकास क्षेत्रों पर पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं- देवेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें