फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: करंट लगने से राम नगरिया के वृद्ध की मौत

Sat, 25 Nov 2023 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से राम नगरिया के वृद्ध की मौत
विज्ञापन

- पेड़ की टहनी काटते के दौरान हुआ हादसा, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी

बेवर। गांव राम नगरिया में शनिवार को पेड़ की टहनी काट रहा था। तभी वह ऊपर से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव राम नगरिया निवासी प्रेम सिंह (60) शनिवार की दोपहर जीटी रोड हाईवे किनारे लकड़ियां काटने के लिए गए थे। वह एक नीम के पेड़ की एक टहनी को काट रहे थे। तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में प्रवाहित करंट लगने से प्रेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीण भी एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी आ गई। मृतक के पुत्र संजय से घटना के बारे में जानकारी ली। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। हादसे में किसान की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें