फतेहाबाद। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो तमंचे भी मिले हैं।
प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद आलोक कुमार सिंह ने बताया शनिवार की रात वाहन चेकिंग की जा रही थी। तभी सूचना मिली कि झाल के रास्ते में तीन लोग किसी वारदात की फिराक में खड़े हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा। आरोपियों में हरेंद्र, सुनील और शांति प्रसाद निवासी हीरापुरा, निबोहरा हैं। इसमें हरेंद्र और सुनील के पास एक-एक तमंचा भी मिला है।
इंस्पेक्टर के मुताबिक हरेंद्र पर तीन और सुनील व शांति प्रसाद पर दो-दो मुकदमे दर्ज हैं। तीनों गैंगस्टर एक्ट में वांछित थे। संवाद