मैनपुरी। शहर की आवास विकास कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिवार के कुछ लोग पुत्र पर ही आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
थाना बेवर क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी रामौतार वर्तमान में शहर की आवास विकास कॉलोनी में मकान बना कर रह रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि रामौतार की पुत्र ने ही हत्या कर दी है, शव घर में रखा हुआ है। इस सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवार के लोगों से पूछताछ की तो एक बेटे पर संपत्ति के चलते हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया। इसके बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
----------
वर्जन
शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जिस पुत्र पर हत्या का आरोप लग रहा है, पुलिस उससे पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।- भानू प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली।
शहर के आवास विकास में वृद्ध की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन- फोटो : MAINPURI