फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: कूड़े में लगी भीषण आग, बुझाने के प्रयास में वृद्ध की जलकर हो गई मौत

Mon, 27 May 2024 02:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

कूड़े में लगी आग को बुझाने के प्रयास में वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए कहीं ले जाया जाता, उससे पहले  ही मौत हो गई। पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 
विज्ञापन
fire demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के गांव मधन में कूड़े में लगी आग को बुझाने के दौरान एक 80 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गए। कुछ ही देर में मौके पर तड़प कर दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे में वृद्ध की मौत के बाद घर में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन


थाना औंछा क्षेत्र के गांव मधन निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक दलवीर कठेरिया (80) ने गांव के बाहर स्थित अपने खेत पर एक मंदिर का निर्माण कराया है। वह अधिकतर समय मंदिर पर ही साफ सफाई आदि कार्य में बिता रहे थे। रविवार दोपहर करीब एक बजे साफ-सफाई करने के बाद एकत्र हुए कूड़े में आग लगा दी। तेज हवा चलने की वजह से आग ने पास रखी लकड़ी व घास फूस को भी चपेट में ले लिया। आग को फैलता देख वृद्ध ने बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।

आग बुझाने के दौरान उनके कपड़ों में आग लग गई और वहां कोई न होने की वजह से वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गए। कुछ ही देर में वृद्ध ने दम तोड़ दिया। जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग को बुझाया। हादसे में वृद्ध की मौत के बाद पत्नी रामा देवी और पुत्र धर्मवीर का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बारे में परिजन की ओर से पुलिस को भी कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें